Friday 26 December 2014

*सूरज दादा कहाँ गए तुम*

*सूरज दादा कहाँ गए तुम*
...आनन्द विश्वास


सूरज  दादा  कहाँ   गए  तुम,
काह ईद  का  चाँद  भए तुम।
घना   अँधेरा,  काला - काला,
दिन निकला पर नहीं उजाला।
कोहरे   ने  कोहराम  मचाया,
पारा  गिर  कर  नीचे  आया।
काले  बादल   जिया   डराते,
हॉरर-शो  सा  दृश्य  दिखाते।
बर्षा  रानी   आँख   दिखाती,
झम झम झम पानी बरसाती।
काले – काले    बादल   आते,
उमड़-घुमड़  कर शोर मचाते।
नन्हीं - नन्हीं  बूँद  कभी  तो,
कभी ज़ोर  की  बारिश लाते।
सर्द  हवाऐं,  शीत  लहर  है,
बे-मौसम  बरसात, कहर  है।
*टच मी नॉट* कहे  अब पानी,
*बाहर ना जा* कहती  नानी।
कट - कट दाँत  बजाते बाजा,
मौसम  अपना  बैण्ड बजाता।
सड़क,  गली,  कूँचे,  चौबारे,
सब   सूने  हैं   ठंड  के  मारे।
फुट - पाथी,   बेघर,  बेचारे,
इन सबके  तो  तुम्हीं  सहारे।
अब तो  सुन लो, सूरज दादा,
कल  आने  का  दे  दो  वादा।

...आनन्द विश्वास
http://anandvishwas.blogspot.in/2014/12/blog-post.html

5 comments:

  1. सार्थक प्रस्तुति।
    --
    आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल रविवार (28-12-2014) को *सूरज दादा कहाँ गए तुम* (चर्चा अंक-1841) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
  2. सुन्दर बाल रचना ...सूरज दादा को भी आराम करना है ...

    ReplyDelete
  3. सुन्दर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  4. बहुत सुंदर, सर्दी की मोहक बाल कविता।

    ReplyDelete
  5. खूबसूरत। बचपन याद आ गया।

    ReplyDelete